Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeDelhi Crime News: सराय काले खां में मिलें महिला की लाश के...

Delhi Crime News:

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन डकैती, चोरी, मारपीट या हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। आपको बता दे दिल को दहला देने वाला यह ताजा मामला सराय काले खान से सामने आया है। जहां एक युवती की लाश के कई टुकड़े मिले हैं। इन टुकड़ों से बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को पॉलिथीन में मिले टुकड़े  

आपको बता दे सराय काले खां इलाके की सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे एक काल आई। जिसमें एक संदिग्ध पॉलिथीन के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉलिथीन खोला तो उसमें महिला के शरीर के टुकड़े मिले। बता दे सफेद कलर की पॉलिथिन में महिला की खोपड़ी, कमर के नीचे का हिस्सा, कटा हुआ हाथ और हाथ का एक पंजा मिला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस 

आपको बता दे पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक लाश की पहचान नहीं कर पाई है। सूचना पर FSL की टीम भी मौके पर पहुंची। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया।

 

ये भी पढ़े: फिर दोहराया जा रहा कंझावला केस, मंगोलपुरी में महिला को कार में घसीटने का प्रयास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular