Monday, July 8, 2024
HomeDelhiWomen Diet: महिलाएं खुद को रखना चाहती है Fit और Young...

India News(इंडिया न्यूज़)Women Diet: सबके ख्याल रखने के चक्कर में अकसर महिलाएं अपना अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती ऐसे में महिलाओं के लिए एक अच्छे डाइट का होना और उसका पालन करना बहुत जरुरी है। बता दे कि महिलाएं अकसर सबके चक्कर में अपना पुरा ध्यान नहीं रखती और बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाती है। महिलाएं छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देती हैं जो कि आगे चलकर गंभीर समस्याएं बन जाती हैं। एक्सपर्ट का कहना हैं कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर महिलाएं अपना ध्यान नहीं रखेंगी तो 40 की उम्र आते-आते कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

महिलाओं को अपने डाइट में खाना चाहिए ये 5 चीज 

1. अलसी 

अलसी के बीज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया हैं। हार्मोनल इंबैलेंस जैसी समस्या में भी अलसी के बीज बहुत फायदेमंद साबित होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों होते है जो पीरियड्स में होने वाले दर्द में बहुत मददगार साबित होता है।

2. फिश 

जो महिलाएं मांसाहारी खाना खाती हैं उन्हें अपनी डाइट में फिश यानी मछली शामिल करन चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो महिलाओं के लिए बहुत अच्छा और फायदेमंद साबित होता है।

3. बीन्स 

बीन्स में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिस वजह से इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। बीन्स के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बच सकती हैं।

4. दही

दही में कैल्शियम, फॉस्फोरस सहित बहुत पोषक तत्व मिलता हैं। दही के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है, इसके साथ ही दही खाने से हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है।

5. सेब 

विटामिन्स, मिनरल्स सहित बहुत पोषक तत्वों से भरपूर सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सेब खाने से खून की कमी दूर होती हैं। सेब से हड्डियां मजबूत होती है और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़े:BJP: अगर BJP ने MCD में 15 साल काम किया होता तो…सीएम केजरीवाल ने एमसीडी के काम को लेकर एलजी वी.के.सक्सेना पर किया कटाक्ष

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular