Monday, July 8, 2024
HomeDelhiWomen Molested People Arrested : पुत्री की खोज में निकली मां से...

पुत्री की खोज में निकली एक मां को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी नाबालिग पुत्री को ढूंढ़ने निकली थी। इस दौरान चार लोगों ने मदद के बहाने घिनौने वारदात को अंजाम दिया।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Women Molested People Arrested : पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में पुत्री की खोज में निकली एक मां को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने मदद के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत Women Molested People Arrested

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर तीन आरोपित नवीन सिंह भंडारी, विश्वमोहन आचार्य व अक्षय तनेजा को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस चौथे आरोपित की तलाश में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुई है। नेपाल की रहने वाली महिला पति व बच्चों के साथ पंजाबी बाग क्षेत्र में रहती है। उसका पति नौकरी करता है। गुरुवार रात को अचानक महिला की नाबालिग पुत्री बिना कुछ बताए घर से निकल गई। महिला पुत्री को ढूंढ़ने के लिए घर से निकली। इस दौरान महिला को एक रेस्तरां के बाहर आरोपित मिले।

आरोपितों ने मदद करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

आरोपितों ने महिला से देर रात घूमने का कारण पूछा तो महिला ने अपनी पुत्री के बारे में बताई तो आरोपितों ने उसकी मदद करने का आश्वासन देकर उससे बात करने लगे और आरोपित महिला के साथ इधर-उधर लड़की की तलाश करते रहे। इसके बाद में बहाने से महिला को मादीपुर के एक मकान में ले गए।

नशीला पेय पदार्थ देकर महिला को किया बेहोश

वहां महिला को पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पीने को दिया। जिससे महिला बेसुध हो गई। महिला के बेसुध होते ही आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने मादीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर लिया। चौथे आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एक टीम बनाई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read : Deputy Cm Upset With Respect To Attackers : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हमलावरों को सम्मानित किए जाने से है खफा, कहा- गुंडों की पार्टी है बीजेपी
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular