Delhi

Women’s Day 2024: महिला दिवस पर दुनिया के इन देशों में रहती है छुट्टी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Women’s Day 2024 : आज दुनिया महिला दिवस मना रही है। हर तरफ लोग महिला सम्मान और जिंदगी में महिलाओं की अहमियत की बातें कर रहे हैं लिख रहे हैं। महिलाओं के लिए डेडिकेटिड इस खास दिन को हर कोई अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है।
ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया में कौन से ऐसे देश हैं जो महिला दिवस पर नेशनल हॉलिडे मतलब फुल डे छुट्टी रखते हैं। इन देशों की सरकारों का मानना है कि महिलाएं और उनसे जुड़े लोग इस दिन बिना कोई काम किए महिला दिवस को खास तरीकों से मनाएं।

इन देशों में रहती है छुट्टी

अफगानिस्तान, अंगोला, आर्मेनिया, अजरबाइजान, बेलारूस, बुर्किना फासो, कंबोडिया, चीन, क्यूबा, जॉर्जिया, गिन्नी-बिसाउ, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस,  मकदूनिया, मेडागास्कर, माल्डोवा, मंगोलिया, नेपाल, रूस, ताजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूगांडा, यूक्रेन, वियतनाम और जाम्बिया में महिला दिवस पर छुट्टी होती है। अब इसमें से कुछ ही देशों के नाम आप जानते होंगे हो सकता है कुछ नाम पहली बार पढ़े हों। दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जिनके बारे में कम ही बात होती है लेकिन बात अगर खास दिन की है तो उनका नाम भी सामने आ ही जाता है।

आखिर महिला दिवस शुरू कैसे हुआ

महिला दिवस को एक महिला ने ही शुरू किया था। साल था 1910 और महिला का नाम था क्लारा जेटकिन। क्लारा ने वर्करों के आंदोलन से प्रभावित होकर महिला दिवस की बुनियाद रखी। चलिए पूरी कहानी बताते हैं, आज से करीब 116 साल पहले यानी कि 1908 तब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में करीब 15 हजार महिलाओं ने इक्ट्ठा होकर एक रैली निकाली। रैली की मांग थी कि महिलाओं के काम के घंटे कम किए जाएं, वोट डालने का हक मिले और सैलरी भी अच्छी मिले। इसके करीब डेढ साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला महिला दिवस मनाया और इसे इटरनेशनल लेवल पर ले जाने का पूरा क्रेडिट क्लारा को जाता है।
Ravi Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago