Monday, July 8, 2024
HomeDelhiWorld Cocunut Day 2023: नारियल का पानी हो या तेल, इम्युनिटी संग...

India News(इंडिया न्यूज़)World Cocunut Day 2023: आज पुरे विश्व में नारियल दिवस मनाया जा रहा है। नारियल एक ऐसा फल है जिसको हम खाते भी है और यह पुजा करने के काम भी आता है। बता दे कि नारियल गुणों से भरपुर है। यह हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नारियल खाने और पानी दोनों के काम आता है। वहीं हम इसको अपने रोज की जिंदगी में भी इस्तमाल कर सकते है। नारियल का तेल स्किन और बालों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। नारियल हमारे हेल्थ और लाइफस्टाइल का हिस्सा बना हुआ है।

नारियल के 5 गुण

1. मैंगनीज से भरपूर नारियल

नारियल पानी हो या कच्चा नारियल इसमें मैंगनीज (manganese) की अच्छी मात्रा शामिल होती है। मैंगनीज शरीर में कनेक्टिव टिशूज, हड्डियों, खून के थक्के बनाने वाले कारकों और सेक्स हार्मोन बनाने में मदद करता है। ये फैट और कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म, कैल्शियम अवशोषण और ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है।

2. नारियल का पानी है समस्याओं को करता है कम

नारियल का पानी ड्यूरेटिक है। ये हमारे ब्लैडर के समस्याओं को कम करता है। ये यूटीआई इंफेक्शन से लेकर हमारे ब्लैडर के पीएच तक को बैलेंस करने मे मदद करता है। इतना ही नहीं नारियल एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक जैसा भी काम करता है। तबीयत खराब में डॉक्टर नारियल पानी पीने की सलाह देता है।

3. ओमेगा-3 से भरपूर है नारियल 

नारियल में ओमेगा-3 होता है जो कि  हमारे सेहत के लिहाज से बहुत प्रकार से काम कर सकता है। ये हमारे ब्रेन हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है और फिर आपकी तंत्रिका कोशिकाओं को हेल्दी रखता है। इसकी कारण से हम हेल्दी ब्रेन के लिए कच्चा नारियल तक खा सकते हैं।

 4. एंटी बैक्टीरियल है नारियल

नारियल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। यह स्किन और बालों के लिए बहुत मददगार साबित होता है। ये डैंड्रफ ही नहीं बल्कि, दाद और खुजली की समस्या को भी दुर करता है। इसके अलावा दाने और फुंसी में भी बहुत  मददगार है।

5. नारियल में हैं कई एंटी ऑक्सीडेंट्स 

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नारियल, हमारी सेहत के लिए बहुत प्रकार से मददगार साबित होता है। ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है, फाइबर से भरपूर है और वेट लॉस को कम करने में मदद करता है। इसलिए लोग कब्ज, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में नारियल का सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़े:G20 Summit Delhi Police: जी-20 Summit में जवानों को किया गया प्रशिक्षित बदलेगा बात करने का लहजा, दिल्ली पुलिस तहजीब से आएगी पेश

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular