Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiWorld Food India 2024: दिल्ली में होने जा रहा वर्ल्ड फूड इंडिया...

World Food India 2024: दिल्ली में होने जा रहा वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 का आयोजन, जानिए इसकी खासियत

India News Delhi (इंडिया न्यूज), World Food India 2024: दिल्ली के भारत मंडपम में 19 से 22 सितंबर तक वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस बार की खास बात यह है कि पहली बार इस कांफ्रेंस में अल्कोहल प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने की संभावना है।

World Food India 2024: किसानों को होगा काफी लाभ

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर तथा तकनीक का इस्तेमाल करके किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्कोहल प्रोडक्ट्स के संबंध में हाइजीन का ध्यान रखते हुए वर्ल्ड लेवल पर भारतीय प्रोडक्ट्स को प्रचारित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह आयोजन किसानों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जहां वे नई तकनीक और बाजार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के उपाय किए जाएंगे।

World Food India 2024: कई व्यंजन होंगे शामिल

चिराग पासवान ने यह भी बताया कि वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में देशभर के विभिन्न खाने के व्यंजनों को पेश किया जाएगा। खासतौर पर बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा भी इस आयोजन का हिस्सा होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय खाद्य प्रोडक्ट्स को वैश्विक पहचान दिलाना और किसानों एवं स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करना है।

चीन और पाकिस्तान शामिल नहीं

दिल्ली के भारत मंडपम में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में चीन और पाकिस्तान शामिल नहीं हो रहे हैं। यह महत्वपूर्ण जानकारी केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने दी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular