Sunday, July 7, 2024
HomeDelhi“देश के चैम्पियन खिलाड़ियों के साथ इतना ग़लत बर्ताव..? ये शर्मनाक है”:...

India News, Wrestler Protest, Arvind Kejriwal:  देर शाम जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव की आलोचना की जा रही है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है,” देश के चैम्पियन खिलाड़ियों के साथ इतना ग़लत बर्ताव..? ये बेहद दुखद और शर्मनाक है। घमंड में पूरी बीजेपी का दिमाग़ ख़राब हो चुका है। ये लोग सिर्फ़ गुंडागर्दी से सारा सिस्टम हांकना चाहते हैं। पूरे सिस्टम का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है इन्होंने। देश के सभी लोगों से मेरी अपील- अब बस… अब और नहीं…बीजेपी की गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो, बीजेपी को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया है।”

दिल्ली पुलिस कर रही गुंडागर्दी: स्वाति मालीवाल

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के व्यवहार की निंदा की और इसे गुंडागर्दी बताया।

दरअसल, स्वाति मालीवाल प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के शिकायत के बाद उनसे मिलने के लिए जंतर-मंतर पहुंची। उन्हें पहले तो खिलाड़ियों से मिलने से रोका गया। करीब 1 घंटे की बहस के बाद वह पीड़ित खिलाड़ियों से मिली। उन्होंने कहा,” महिला के साथ यौन उत्पी़ड़न हुआ है और आरोपी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है इससे शर्मनाक क्या हो सकता है। दिल्ली पुलिस आरोपी बृजभूषण पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। वह किसके ऑडर का इंतजार कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है।

Also Read:किसान व आम जनता जंतर-मंतर पर पहुंचे, देर रात की घटना…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular