Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiWrestler Protest News In Delhi: जल्द चुनें जाएंगे डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष,...

India News (इंडिया न्यूज़), Wrestler Protest News In Delhi, दिल्ली: यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठे दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन को आज 20 दिन से अधिक दिन हो गया। पहलवानों के समर्थन के लिए पूरे देश के लोगों ने उनका साथ दिया है। इसके बाद किसानों और खापों का साथ मिलने के बाद इस आंदोलन को और मजबूती मिली है। जिसका असर अब दिखने लगा है। आपको बता दें आईओएस भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के साथ निवर्तमान पदाधिकारियों पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद यह साफ हो गया कि बृजभूषण शरण सिंह को 13 मई 2023 से भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख पद से हटा दिया गया है।

बता दे आईओएस ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने खेल मंत्रालय के 24 अप्रैल 2030 को जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि बृजभूषण सिंह से विदेश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजे जाने वाली एंट्री, लॉग इन पासवर्ड, वेबसाइट संचालन अन्य चीजों को तत्काल सौंपने का आदेश दिया है। इसी के साथ बता दें कि खेल मंत्रालय रेसलिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया है।

मैं बेगुनाह हूं- बृजभूषण 

जानकारी के लिए बता दे दूसरी तरफ 12 मई 2023 को बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस के पास अपने बयान दर्ज कराए। जिसमें उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मसले को लेकर पहलवानों को पिछले 20 दिनों से जंतर मंतर पर धरना जारी है।

 

ये भी पढ़े: आखिर क्यो मनाया जाता है परिवार दिवस, जानिए परिवार के साथ रहने के फायदें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular