Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWrestlers Protest: जंतर-मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, एक्सन में आई पुलिस

India News (इंडिया न्यूज़), Wrestlers Protest, दिल्ली: संसद भवन का उद्घाटन और पहलवानों के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है। जिसके बाद दिल्ली सहित सभी बॉडर्स पर सुरक्षा का सख्त पहरा है। आपको बता दे दिल्ली की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली में तो निजी वाहनों तक की एंट्री पर पूरी तरह से दोपहर तीन बजे तक के लिए रोक है।

जानकारी के लिए बता दे पुलिस ने नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोका है। जिसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। बता दे WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में ‘महिला सम्मान महापंचायत’ का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही बता दे सभी पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है। दरअसल पहलवान लगातार इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दे दिल्ली पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के बाद बजरंग पुनिया कहा कि हमें गोली मार दो। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ऐसा नहीं होने दिया। वे हमें नई संसद की तरफ जाने से रोकने लगे और अब हिरासत में ले लिया गया है।

 

ये भी पढ़े: बदले की आग मे जल रहें पड़ोसी ने युवक का गला रेता, अस्पताल में भर्ती

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular