होम / दिल्ली के सात घाटों पर चला यमुना सफाई अभियान

दिल्ली के सात घाटों पर चला यमुना सफाई अभियान

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज़, Yamuna Cleaning Campaign : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने कुछ गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर शनिवार को यमुना के सात घाटों पर सफाई अभियान चलाया। कालिंदी कुंज, छत घाट, निगमबोध घाट, सिग्नेचर ब्रिज और अन्य पर आयोजित गतिविधियों में स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।

कुल 12 परियोजनाएं शुरू की गई

नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 2,354 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिदिन 1,385 मिलियन लीटर सीवेज के उपचार के लिए कुल 12 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी इस अभियान में शामिल हुए।

दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य

गंगा नदी की सहायक नदियों की सफाई, विशेष रूप से यमुना, नमामि गंगे कार्यक्रम के फोकस क्षेत्रों में से एक है। कोरोनेशन पिलर पर 318 एमएलडी एसटीपी हाल शुरू किया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से वित्त पोषित यमुना पर 3 अन्य मुख्य एसटीपी को दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करेंगे रैली

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox