Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiयमुना फिर खतरे के निशान के पार, दिल्ली में दोबारा से गहराया...
india news (इंडिया न्यूज़) : उत्तर और पश्चिमी भारत के ज्यादातर क्षेत्र बाढ़, बारिश और बादल फटने की घटनाओं से जूझ रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, कश्मीर से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र तक अलग -अलग राज्यों में रविवार को भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया है। वहीँ दूसरी ओर, मध्य भारत में चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी से हालात बिगड़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली में दोबारा से गहराया बाढ़ का खतरा

पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से दिल्ली में बाढ़ का खौफ फिर मंडराने लगा है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक,यमुना नदी खतरे के निशान के एक बार फिर ऊपर बह रही है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंचने से पहले से ही यमुना नदी चौथी बार खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी है। मालूम हो, बीते रविवार शाम 9 बजे तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर 206.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो सुबह 205.81 था।

प्रशासन ने यह अहम निर्देश

एक बार फिर बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है। वहीं, यमुना की सहायक नदी हिंडन के भी उफान पर होने से नोएडा-गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी किनारे बसे क्षेत्र पानी में घिर गए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

also read ; International Yoga Day 2023: PM मोदी का UN सचिवालय में भव्य योग कार्यक्रम, 180 से ज्यादा देश होंगे शामिल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular