Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiYamuna Expressway: आज से सफर करना होगा महंगा, जानें कितनी कीमत पड़ेगी...

Yamuna Expressway:

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक ओर से कार के लिए 16 रुपये ज्यादा देने होंगे। इसके साथ ही रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के रेट बढ़ाए हैं। हालांकि, अभी नई दरें जारी नहीं हुई हैं।

इतनी बढ़ी दरें-

बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया था। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि देनी होगी। ऐसे ही व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के हिसाब से दरें बढ़ाई गईं हैं। इन दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का प्रभाव निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ने वाला है। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने के संबंध में गुणा-भाग शुरू कर दी है। गुरुवार को मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट करके नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।

टोल के नए दाम

वाहन         पुरानी रेट      नए रेट

कार           415              431
एलसीवी      645              690
बस/ट्रक     1310           1480

टोल बढ़ा है तो किराया बढ़ेगा-

रोडवेज निगम के सहायक प्रबंधक एनपी सिंह के अनुसार परिवहन निगम की बस व्यावसायिक श्रेणी के अंदर आती है इसलिए अगर टोल बढ़ा है तो किराया बढ़ाना होगा। निगम की तरफ से साफ्टवेयर के माध्यम से ईटीएम मशीन में ऑटोमैटिक बदलाव हो जाएंगे।

सड़क सुरक्षा पर हुई भारी रकम खर्च

यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी इंफ्राटेक की तरफ से सड़क सुरक्षा पर भारी रकम खर्च की गई है। यही वजह है की टोल दरों में वृद्धि हुई है। कंपनी ने टोल में बदलाव किया है। – डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

ये भी पढ़ें: सफदरजंग अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, डायरी से मिला सुसाइड नोट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular