Friday, July 5, 2024
HomeDelhiYamuna News: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने BJP सांसद की चुनौती...

Yamuna News: चार दिवसीय महापर्व छठ के बीच ही यमुना में गंदगी का मुद्दा भी छाया हुआ है। बीते दिनों बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का दिल्ली के कालिंदी कुंज पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी से चिल्लाकर बात करने वाला एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि यमुना के पानी में डुबकी लगाकर दिखाओ, जिसे वह साफ पानी बता रहे हैं। इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड से वही अधिकारी संजय शर्मा रविवार को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना के पानी से नहाए।

सांसद के आरोपों का दिया जवाब

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की चुनौती को स्वीकार करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ऑफ क्वालिटी कंट्रोल ने कालिंदी कुंज यमुना घाट पर यमुना के पानी में नहा कर दिखाया है। बीजेपी ने बीते दिनों यमुना में झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार जो केमिकल डाल रही थी उसे लेकर आरोप लगाया था कि यह केमिकल खतरनाक है और यमुना को इस तरह और दूषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोग इस पानी में नहाएंगे तो उनको कई परेशानियां हो सकती हैं। इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने उस केमिकल में यमुना के पानी को मिलाकर उससे स्नान किया।

अधिकारी ने दिल्लीवासियों को दिलाया विश्वास

अधिकारी संजय शर्मा ने दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा यमुना में स्नान करने से उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। यह केमिकल खतरनाक नहीं है, ना ही इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान पहुंचेगा। यमुना में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए केमिकल को छिड़का गया है। संजय शर्मा ने इस बात को साबित किया कि यह केमिकल किसी भी प्रकार का कोई जहर या नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल नहीं है

ये भी पढ़ें: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को दिया अर्घ्य, संपन्न हुआ छठ पर्व

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular