Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiYamuna River Alert: खतरे की घड़ी बन सकता है दिल्ली में यमुना...

Yamuna River Alert:

नई दिल्ली। राष्ट्र की राजधानी यानी की दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जोकि नदी के आस-पास रहने वाले लोगो के लिए खतरा बनती दिखाई दे रही है। आपको बता दें यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और इस समय नदी का जलस्तर 205.99 मीटर पर चल रहा है जोकि खतरे का संकेत दे रही है। आज शाम तक यमुना के जलस्तर में कमी आने की कोई संभावना नहीं है लेकिन रात के बाद ही नदी का जलस्तर कम हो सकता है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

आस-पास के इलाकों को खाली करवा गया

शुक्रवार की सुबह से ही नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 6 घंटे से यह स्थिर बना हुआ है यानी जलस्तर ना ही बढ़ा है और ना ही घटा है। यमुना के आस-पास के निचले इलाकों को खाली करवा दिया गया है, क्योंकि जलस्तर के बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया।

हरियाणा से छोड़ा गया था पानी

दरअसल हरियाणा में यमुना नदी पर बने हथिनी कुंड बैराज से एक लाख 82 हजार क्यूसेक पानी को छोड़ा गया था। जिसके बाद से ही दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। आपको बता दें की 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद ही मिनी फ्लड अलर्ट जारी कर दिया जाता है।

ये भी पढ़े: भाई को भारी पड़ गया राखी का त्योहार, चाइनीज मांझे ने लें ली जान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular