Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiYamuna Water Level: दिल्लीवासियों के लिए आई राहत की सुचना, यमुना नदी...

India News(इंडिया न्यूज़) Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर से एक बार बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। फिर एक बार यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से यमुना का जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मंगलवार शाम 7 बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी लेवल को पार कर गया तो वहीं मंगलवार रात को ये 205.26 मीटर तक पहुंच गया था।

बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक दर्ज किया गया। बाढ़ और सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि बुधवार को जलस्तर में और भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को रात 10 बजे यह पुराना लोहा पुल के पास खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया था।

यमुना के जलस्तर से मिली राहत

दिल्ली में यमुना का उफान कम होने लगा है। बता दे कि आज यानी गुरूवार सुबह 9 बजे पुरना लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर से नीचे 204.42 मीटर था। हिमाचल प्रदेश में बारिश के वजह से दिल्ली में यमुना का पानी बढ़ने लगा था। मंगलवार सुबह यह चेतावनी स्तर 204.50 मीटर के ऊपर और रात में खतरे के निशान 205.50 मीटर से ऊपर पहुंच गया था।

मंगलवार शाम 7 बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी लेवल को पार कर गया तो वहीं मंगलवार रात को ये 205.26 मीटर तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक दर्ज किया गया। बुधवार को रात 10 बजे यह पुराना लोहा पुल के पास खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। यमुना का जलस्तर अब कमने लगा है।

हथिनीकुंड से छोड़ा गया अधिक पानी

विभाग के अफसरों के मुताबिक सोमवार रात के 1 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक करीब 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया था। दोपहर में पानी छोड़ने की रफ्तार में कमी देखने को मिली। बता दे कि जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शाम 4 बजे के करीब हथिनीकुंड बैराज से 39,497, 5 बजे 39,299, शाम 6 बजे 30,153 और 7 बजे 28,744 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

बुधवार सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच जलस्तर 205 मीटर तक पहुंच गया है। बुधवार को जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक दर्ज किया गया। बाढ़ और सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि बुधवार को जलस्तर में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सोमवार देर रात को भी 75 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था।

पिछले महीने दिल्ली में यमुना जलस्तर का रिकॉर्ड

पिछले महीने भारी बारिश के कारण यमुना के जलस्तर ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बता दे कि भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर 208.65 मीटर तक पहुंच गया था, जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो गई था। दिल्ली के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया था। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया था। अब फिर से एक यमुना का जलस्तर का खतरा दिल्ली के लोगों पर मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़े:Delhi Rented House: दिल्ली में किराए कमरे का अनोखा नजारा, ओपन टॉयलेट-बाथरूम देख लोगों के उड़ गए होश

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular