Delhi

Yamuna Water Level: एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई यमुना, जानिए क्या है आज का जलस्तर

India News(इंडिया न्यूज़) Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर से एक बार बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। फिर एक बार यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से यमुना का जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मंगलवार शाम 7 बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी लेवल को पार कर गया तो वहीं मंगलवार रात को ये 205.26 मीटर तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक दर्ज किया गया। बाढ़ और सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि बुधवार को जलस्तर में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आज यमुना के जलस्तर बढ़ोत्तरी

विभाग के अफसरों के मुताबिक सोमवार रात के 1 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक करीब 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया था। दोपहर में पानी छोड़ने की रफ्तार में कमी देखने को मिली। बता दे कि जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शाम 4 बजे के करीब हथिनीकुंड बैराज से 39,497, 5 बजे 39,299, शाम 6 बजे 30,153 और  7 बजे 28,744 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच जलस्तर 205 मीटर तक पहुंच गया है। बुधवार को जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक दर्ज किया गया। बाढ़ और सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि बुधवार को जलस्तर में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पिछले महीने दिल्ली में यमुना जलस्तर का रिकॉर्ड

पिछले महीने भारी बारिश के कारण यमुना के जलस्तर ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बता दे कि भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर 208.65 मीटर तक पहुंच गया था, जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो गई था। दिल्ली के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया था। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया था। अब फिर से एक यमुना का जलस्तर का खतरा दिल्ली के लोगों पर मंडरा रहा है।

जलस्तर का उतार-चढ़ाव

समय जल स्तर
सुबह 1 बजे (16 अगस्त) 205.56 मीटर
सुबह 2 बजे 205.54 मीटर
सुबह 3 बजे 205.52 मीटर
सुबह 4 बजे 205.48 मीटर
सुबह 5 बजे 205.43 मीटर
सुबह 6 बजे 205.35 मीटर
सुबह 7 बजे 205.22 मीटर

 

इसे भी पढ़े:Akshay Kumar: अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली: उन्होंने लिखा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago