Delhi

दिल्ली में खतरे के निशान के पार यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का संकट मंडराया

India News (इंडिया न्यूज़) : पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर बीते सोमवार दोपहर 3 बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम छह बजे 204.94 मीटर पर पहुंच गया।

निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने जानकरी दी है कि यमुना नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर सुबह 9 बजे बढ़कर 75,000 क्यूसेक हो गई, जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक रही। वहीं,दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जलस्तर बढ़ सकता है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।

जुलाई में बाढ़ ने बढ़ाई थी संकट

बता दें, बीते जुलाई के मध्य सप्ताह में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के चलते दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में इस साल शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। रिपोर्ट के मुताबिक,बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। वहीं, संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान बताया गया।

also read ; घुटने में चोट के कारण Asian Games 2023 से हुई बाहर विनेश फोगाट ; ट्रायल में मिली छूट पर था बवाल

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago