Friday, July 5, 2024
HomeDelhiYellow Line Metro: येलो लाइन पर मेट्रो सेवा हुई बाधित, यूजर्स ने...

India News (इंडिया न्यूज़), Yellow Line Metro, दिल्ली: दिल्ली जैसे शहरों में लोगों को सफर करने के लिए मेट्रो सबसे आसान उपाय लगता है। यहां लोगों को कहीं भी जाना होता है वह सबसे पहले मेट्रो ही प्रॉफर करते हैं। इसी में आज गुरुवार को दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। आपको बता दें दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते सुबह 8:00 बजे हुडा सिटी सेंटर से जाने वाली मेट्रो को कश्मीरी गेट पर खाली करवाया गया। इसके बाद देखते ही देखते वायलेट लाइन पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

जानकारी के लिए आपको बता दे की DMRC ने सुबह 7.43 बजे ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा में देरी होगी, बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो अपने सामान्य स्तर पर चलती रहेगी। जैसे ही यह ट्वीट आया मेट्रो में सफर करने वाले लोगों ने अपना फीडबैक देना शुरू कर दिया। जिसमें एक यूजर ने ट्वीट किया कि,’हुडा सिटी सेंटर से केंद्रीय सचिवालय के बीच देरी हो रही है।’ अनिल सिंह ने ट्वीट कर बताया कि पिंक लाइन पर मेट्रो समय से चल रही है।

इसके बाद ही DMRC ने बताया कि मेट्रो अब अपने समय के अनुसार चलेगी। तकनीकी खराबी को सही कर लिया गया है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली का मौसम रहेगा सुहाना, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular