होम / भारतीय योग संस्थान ने जीटीबी सेंट्रल पार्क में योग दिवस का किया आयोजन

भारतीय योग संस्थान ने जीटीबी सेंट्रल पार्क में योग दिवस का किया आयोजन

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news : आज सैंट्रल पार्क जीटीबी एंक्लेव में योगा दिवस मनाया गया। योग करने से हमारी याददाश्त बढ़ती है। एम्स की स्टडी में यह दाव किया गया है कि योग करने से नींद की बीमारी से संबंधित बीमारी कम होती है और मानसिक बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है।

आज की व्यस्तता में अगर जीवन को सही तरीके से जीना है तो हर व्यक्ति को योग की शरण में जाना चाहिए। योग का जिक्र श्रीमद्भागवत गीता में भी किया गया है। गीता में योग के महत्व का व्याख्यान किया गया है। योग का अर्थ है आध्यात्मिकता के जरिए किसी के दिमाग में प्रवेश करने के लिए ईश्वरीयता के गुणों को अनुमति देना। यह आत्म साक्षात्कार है।

आज पूरे विश्व में 25 करोड़ के आसपास लोगों ने किया योग

आज पूरे विश्व में 25 करोड़ के आसपास लोगों ने योग किया। प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर सम्बोधित करते हुए कहा कि बेहतर जीवन के लिए योग अपनाना जरूरी है। ताकि शारीरिक व मानसिक विकास ठीक प्रकार से हो सके। देश विदेशों में भी धीरे धीरे योग की ओर लोगों का झुकाव बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर भारी संख्या में बच्चे वह महिलाएं भी शामिल हुई। इस कार्यक्रम में योग साधक डा अजित एम एल आर्य कश्मीरी लाल प्रवीण व रेजीडेण्ट वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा मौजूद थे। भारतीय योग संस्थान ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने की अपील की।

Also Read : कनॉट प्लेस के योग कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल हुए शामिल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox