Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiYogendra Chandolia: क्या उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर जीत का परचम लहराएंगे...

Yogendra Chandolia: क्या उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर जीत का परचम लहराएंगे योगेंद्र, देखें उनका राजनितिक सफर

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Yogendra Chandolia: उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट दिल्ली के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। यह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अतीत में कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। यह इलाका अपने जीवंत शाम के बाजारों के लिए जाना जाता है, जिसमें नेताजी सुभाष प्लेस एक लोकप्रिय स्थान है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया और राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण चुनावी रणक्षेत्र रहा है।

इन पद पर रह चुके है योगेंद्र चंदोलिया 

इस बार भाजपा से योगेंद्र चंदोलिया मैदान में हैं, वहीं उनके साथ कांग्रेस के उदित राज हैं, जो खुद कभी भाजपा में हुआ करते थे। दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली भाजपा में एक जाना-माना नाम हैं। योगेंद्र चंदोलिया 56 साल के हैं। वे दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे उत्तरी निगम में महापौर भी रह चुके हैं। योगेंद्र चंदोलिया करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वे दो बार निगम चुनाव जीत चुके हैं। वह पार्षद भी बन चुके हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Surrender : CM केजरीवाल की तिहाड़ में वापसी, 21 दिन की अंतरिम…

योगेंद्र चंदोलिया का राजनीतिक सफर

योगेंद्र चंदोलिया भाजपा दिल्ली प्रदेश के महासचिव हैं। वह 2020 में करोल बाग विधानसभा की आरक्षित सीट से भी प्रत्याशी थे और इससे पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चंदोलिया 56 साल के हैं। वह 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक देव नगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। वर्ष 2010 में वह दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। वह लगातार दो साल तक इस पद पर रहे। वह 2014-15 में तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर बने।

उनका अपना व्यवसाय है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से स्नातक हैं। वह वर्तमान में भाजपा में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। चंदोलिया इससे पहले हिमाचल, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता के तौर पर काम कर चुके हैं। वह दिल्ली भाजपा में युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े: Swaraj Bansuri: सुसमा की छाया, ये है स्वाराज बासुरी की राजनीतिक करियर की कहानी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular