होम / पुरानी रंजिश को ले युवक ने दो को मारा चाकू, एक की मौत दूसरा घायल

पुरानी रंजिश को ले युवक ने दो को मारा चाकू, एक की मौत दूसरा घायल

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली में सराय रोहिल्ला इलाके की झुग्गी बस्ती में किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर एक युवक ने 12 वीं कक्षा के एक विद्यार्थी को चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर चाकू लगने से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आरजू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब नौ बजे आरजू की मां और प्रवीण नामक महिला के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उनके बीच पुरानी रंजिश थी।

दोनों के पति है दिहाड़ी मजदूर 

दोनों के पति दिहाड़ी मजदूर हैं। दोनों महिलाएं अपने घरों के समीप झगड़ रही थीं। इसी दौरान आरजू वहां पहुंचा और उसने प्रवीण को अपशब्द बोलते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस के अनुसार आरजू के पिता ने प्रवीण के पति द्वारा काम नहीं दिलाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान 12 कक्षा का छात्र मोहम्मद समीर अपने तीन दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था। जब उसने झगड़ा होते हुए देखा तो उसने झगड़ा न करने की हिदायत दी। समीर के हिदायत से रूष्ट होकर आरजू ने समीर को गाली देते हुए चाकू मार दिया। जिससे समीर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस घटनाक्रम में प्रवीण घायल हो गई। उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि हमने भादंसं की धाराओं 302 (हत्या) एवं 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी आरजू एवं उसकी मां को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दाबिश दे रही है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में कटे चालान से फ्री होने का बड़ा मौका, आज ही घर बैठे करें ऐसे ऑनलाइन अप्लाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox