Sunday, July 7, 2024
HomeDelhi'चोली के पीछे क्या है' गाने पर युवक ने किया डांस, दिल्ली...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली की धड़कन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो देशभर के लोगों के लिए मनोरंजन का माध्यम बन गई है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कभी कोई डांस करता, तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकते करता नजता आता है। बता दें, हाल ही में एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का चलती हुई ट्रेन में फिल्मी गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

चोली के पीछे क्या है’ गाने पर युवक ने किया डांस

बता दें, मेट्रो के अंदर फिल्मी गाने पर डांस करने वाला युवक DMRC की नियमों का अवेहलना करता नजर आ रहा है। ट्रेन में बैठे अन्य लोग युवक से अलग-अलग अंदाज में डांस करने के लिए कह रहे हैं। चोली के पीछे क्या है’ गाने पर युवक ने डांस करते नजर आ रहा है। मालूम हो, यह कोई पहली बार नहीं है, जब दिल्ली मेट्रो के अंदर ऐसी वारदात हुई हो। इससे पहले भी कई अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। बता दें, बीते कुछ दिन पहले ही मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे दोनों एक- दूसरे से जमकर बहस करती नजर आ रहीं थी।

डीएमआरसी कि चेतावनी को लोग कर रहे नजरअंदाज

बता दें, DMRC ने मेट्रो में पोल डांस, ब्रेक डांस और किसिंग जैसी घटनाओं और रील्स बनाने पर रोक लगाने के लिए जुर्माना लगाने का प्रावधान किया था। साथ ही ऐसा करने वालों को चेतावनी दी थी। हालाँकि, दिल्ली मेट्रो की कड़ी चेतावनी के बाद भी लोग उटपटांग हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

also raed ; मेट्रो में खड़े होने की जगह को लेकर भिड़ीं 2 महिलाएं ; वीडियो हुआ वायरल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular