होम / बुलडोजर की करवाई के खिलाफ युकां ने किया दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

बुलडोजर की करवाई के खिलाफ युकां ने किया दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

• LAST UPDATED : April 21, 2022
आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। YuC protests in Delhi against bulldozer action भारतीय युवा कांग्रेस (The Indian Youth Congress) ने गुरुवार को देश भर में भाजपा सरकार की नफरती बुलडोजर की करवाई के विरुद्ध विरोध किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि भाजपा अपनी कुर्सी की रक्षा के लिए देश को नफरत और हिंसा में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है, गांधीजी को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को। सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।

सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा को जन्म दिया जा रहा YuC protests in Delhi against bulldozer action

YuC protests in Delhi against bulldozer action

श्रीनिवास ने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, देश में सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा और अविश्वास को जन्म दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है। नफरत का बुलडोजर मेरा भारत महान के बोर्ड पर तो चल सकता है, लेकिन विचारधारा पर नहीं, भारत महान था.. है.. और रहेगा… इसे खत्म करने की न कोई साजिश कभी सफल हुई है, न होगी। हम सभी को मिलकर इस भाजपाई नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि गरीब के आशियाने पर बुलडोजर चलाने वाले लोग, भारत भूमि पर बने अवैध चीनी आशियाने पर चुप्पी साध लेते हैं। बेशर्मी और अन्याय के जिस मॉडल पर भाजपा सरकार काम कर रही है, उसकी कीमत देश और देशवासियों को ही चुकानी पड़ रही है। नफरत के बुलडोजर पर सवार होकर भाजपाई हुकूमत पूरी तरह बौखला गई है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये लोग निम्न स्तर पर उतर आए हैं। इसलिए जरूरी है कि इस नफरत के खिलाफ आवाज उठाई जाए।
बुलडोजर से सिर्फ मकान ध्वस्त नहीं हो रहे, हमारा संविधान ध्वस्त हो रहा है। प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मनीष चैधरी, सौमैया तबरेज, कृष्णा दास, हरसिमरन बाजवा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox