होम / Ank Jyotish: जानें क्या है आपका लकी नंबर और कैसा रहेगा आज का दिन

Ank Jyotish: जानें क्या है आपका लकी नंबर और कैसा रहेगा आज का दिन

• LAST UPDATED : September 29, 2022

Ank Jyotish: अकं ज्योतिष की गणना के अनुसार एक व्यक्ति का मूलांक उसके तारीख का योग होता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति का जन्म 11 फरवरी को हुआ है  तो उसकी जन्मतिथि के अंकों का योग 1+1=2 होता है। ऐसे में उस व्यक्ति का मूलांक 2 कहलाएगा। इसके अलावा, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के कुल योग को भाग्यांक कहा जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी का जन्म 19-08-1998 को हुआ है तो इन सभी अंकों का योग भाग्यांक कहलाएगा। 1+9+0+8+1+9+9+8=45=9 यानी 9 उसका भाग्यांक होगा। तो आइए इसी के अनुसार जानते हैं कि आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको मिलने वाले हैं। इस अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को जानकर आप दोनों परिस्थिति के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।

अंक शास्त्र के माध्यम से आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर-

अंक

धन का लाभ होगा और भाग्य पूरा साथ देगा। आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। अपने परिश्रम के फल और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें। आपका शुभ अंक- 17 और
शुभ रंग- लाल होगा।

अंक- 2

आप अपना ध्यान केवल उन्हीं कार्यों पर दें जो आप करना चाहते हो। काम के बोझ से आपको छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आपका शुभ अंक- 9 और शुभ रंग- पीला होगा।

अंक- 3

भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक चिंताओं से मुक्ती मिलेगी और सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं बीतेगा। अगर आपके परिवार वालों को आपकी ज़रूरत है तो उनके आराम को प्राथमिकता दें, या उनके साथ समय बिताने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें। आपका शुभ अंक- 25 और शुभ रंग- बैंगनी है।

अंक- 4

आपको जीवनसाथी का पूर साथ मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  काम का परिणाम आपके पक्ष में होगा। बनते हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आपका शुभ अंक- 5 और शुभ रंग- नीला है।

 अंक- 5

हानि होने की संभावना है। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप उदास भी रह सकते हैं। भागदौड़ से थोड़ा समय निकाल कर आराम करें और फिर पूरे जोश के साथ काम में लग जाएं। आपका शुभ अंक- 10  और शुभ रंग- पीला है

अंक- 6

कार्यशैली में बदलाव होने की वजह से समृद्धि और विकास होगा। अपने परिवार के नजदीकी सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बनने का आसार हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी देखभाल के लिए समय निकालने की कोशिश करें क्योंकि बदलाव हो सकता है। आपका शुभ अंक- 1 और शुभ रंग- नीला है।

अंक- 7

आपको आने वाले समय में वो सब कुछ मिलेगा जिसके अभी आप सपने देख रहे हैं। उन सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा जो पिछले कई दिनों से आपके रास्ते के आड़े आ रहे हैं। आपका शुभ अंक- 8 और शुभ रंग – गहरा हरा है।

अंक- 8

अपने प्रेमी के साथ रोमांस का करेंगे और दिन भर उत्साह बना रहेगा। यात्रा की संभावना है साथ ही खर्च भी बढेंगे। नए कार्यों की शुरूआत के लिए अच्छा दिन है। पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आपका शुभ अंक- 33 और शुभ रंग- मेजन्टा है

अंक- 9

विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। परिवार में सम्बन्धों को मजबूत करने ध्यान लगाएंगे। सामाजिक जन सम्पर्क को कायम रखेंगे। आपका शुभ अंक – 15 और शुभ रंग- वायलेट है।

ये भी पढ़ें: अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी गर्मी से राहत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox