होम / Chanakya Niti: क्या आप भी पाना चाहतें है नौकरी-व्यापार में तरक्की, तो अपनाएं चाणक्य की ये 3 नीतियां

Chanakya Niti: क्या आप भी पाना चाहतें है नौकरी-व्यापार में तरक्की, तो अपनाएं चाणक्य की ये 3 नीतियां

• LAST UPDATED : October 16, 2022
Chanakya Niti:

Chanakya Niti: आप लोगो ने आचार्य चाणक्य का नाम तो जरूर सुना होगा। वहीं बचपन में इनके बारे में  किताबों में भी पड़ा होगा। लेकिन क्या आप जानतें है कि चाणक्य ना केवल अच्छे छात्र थे ब्लकि शानदार आचार्य भी थे। बीते कई सालों से लोग उनकी नीतियों का पालन करतें आए हैं। आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य ने व्यपार और नौकरी में सफलता पाने के कई गुर बताए हैं। जिसका अक्सर ही लोग पालन करते आए हैं। आइए जानते हैं उन गुर के बारे में।

निडर होकर करें सामना 

आचार्य चाणक्य ने कहा हैं कि सफल वही होता है जो असफलता से घबराता नहीं। इसलिए कहते हैं ना जीत में सुख है और हार में सीख। सफलता की पहली सीढ़ी होती हैं आत्मविश्वास। कामयाबी का रास्ता भहले ही पथरीला होता है व्यक्ति डगमगाता है, गिरता है। लेकिन जो इंसान चोट को लेकर आंसू बहाने बैठ जाए वह कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता। वहीं जिसे लाख जख्म आए हो और वह सहने के बाद भी खुद पर और अपने काम पर विश्वास रखें। वह हमेशा सफल होता है।

कोई भी अवसर ना छोड़े

इस मॉडर्न समय में कॉम्पटीशन बहुत बढ़ गया है, इसलिए आपको जब भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले उसे गवाएं नहीं। वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने काम को अधिकारियों के समक्ष पेश करें। ऐसे समय में इंसान को आलस नहीं करना चाहिए। कल का काम अगर आज ही कर लिया तो सफलता जरूर मिलेगी।

सवाल पूछने में कोई संकोच नहीं 

कई बार व्यक्ति अपने ऑफिस में अपने बॉस से सवाल पूछने में संकोच करता है। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि संकोच करने वाला व्यक्ति पीछे हो जाता है। हमेशा से ही अधूरा ज्ञान व्यक्ति का नुकसान करता आया है इसलिए जब किसी विषय की जानकारी पूरी न हो तो आप सवालों के जबाव तलाशें।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox