होम / Dev Diwali 2022: देव दिवाली के दिन करें ये 5 उपाय, धन से जुड़ी समस्याएं हो जाएंगी दूर

Dev Diwali 2022: देव दिवाली के दिन करें ये 5 उपाय, धन से जुड़ी समस्याएं हो जाएंगी दूर

• LAST UPDATED : November 5, 2022
Dev Diwali 2022:

Dev Diwali 2022: कार्तिक पूर्णिमा के आखिरी दिन देशभर में देव देवाली भी मनाई जाती है पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था इस खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई थी एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था।

देव दीपावली के दिन करें ये उपाय

1.कार्तिक माह या देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

2.देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान जरूर करना चाहिए इस दिन दीप दान करने का फल दस यज्ञों के समान होता है।

3.देव दिवाली के दिन तुलसी के 11 पत्ते लेकर आटे के बर्तन में डाल कर छोड़ देना चाहिए ऐसा करने से घर में शुभ परिवर्तन दिखाई देते हैं।

4.देव दिवाली के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने या करवाने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

5.नौकरी या कारोबार में तरक्की के लिए देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांध दें ऐसा करने से कारोबार में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने किया दावा, BJP गुजरात चुनाव से हटने के लिए दे रही ऑफर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox