होम / Dhanteras 2022: धनतरेस के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, देवी लक्ष्मी का घर में होगा वास

Dhanteras 2022: धनतरेस के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, देवी लक्ष्मी का घर में होगा वास

• LAST UPDATED : October 8, 2022

Dhanteras 2022:  दिवाली का पर्व आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बार इसे 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्यौहार 4 दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस से इसकी शुरुआत होती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। तो आइए जानते हैं ऐसी चीजें जिन्हें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है, देवी का वास होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

श्रीयंत्र

धनतेरस के दिन श्रीयंत्र जरूर लेना चाहिए, क्योंकि दिवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह यंत्र देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है।

सोना-चांदी व पीतल

इस दिन सोने की खरीदारी करनी शुभ मानी जाती है। अगर आप सोना नहीं ले पाते हैं, तो ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी या पीतल का बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।

चांदी का सिक्का

धनतेरस को चांदी का सिक्का लेना चाहिए जिस पर लक्ष्मी-गणेश जी का चित्र बना हो। इसे घर के लिए काफी शुभ माना जाता है।

चांदी के बर्तन

इस दिन चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। यह घर में शीतलता लेकर आती है। ऐसा माना जाता है कि चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है। इसलिए इस दिन चांदी के बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

मिट्टी और स्टील के बर्तन

धनतेरस के दिन मिट्टी का बर्तन खरीद लेना चाहिए। क्योंकि मिट्टी के बर्तन घर में सकारात्मकता लेकर आता है। इसके अलावा स्टील के बर्तन खरीदने भी शुभ माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: त्यौहार के सीजन में लेनी है पायल, तो इन लेटेस्ट डिजाइन पर डालें एक नजर

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox