होम / Dhanteras 2022: आप धनतेरस पर लेने जा रहे नई कार तो ऐसे करें पूजा, जानें सरल विधि

Dhanteras 2022: आप धनतेरस पर लेने जा रहे नई कार तो ऐसे करें पूजा, जानें सरल विधि

• LAST UPDATED : October 22, 2022

Dhanteras 2022:

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। दीपावली से एक दिन पहले धनतरेस होता है और इस साल दीपावली 24 अक्टूबर 2022 और धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से लेकर नए वाहन इत्यादि की खरीदारी करते हैं।

बता दे कि मान्यता यह है कि इस दिन शुभ चीजों की खरीदारी करने पर धन व ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इसी के साथ कुछ लोग धनतेरस के दिन नया वाहन भी खरीदते हैं। यदि आप भी इस साल धनतेरस पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए इसकी पूजा विधि के बारे में…

कार खरीदने का मुहूर्त

धनतेरस पर किसी खरीदारी शुभ मुहूर्त देखकर ही करनी चाहिए, तभी भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनतरेस पर नई कार घर लाने से पहले मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। आपको बता दे कि राहु काल में किसी भी तरह की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इस साल रविवार 23 अक्टूबर 2022 को सुबह से लेकर शाम 4:30 बजे तक और शाम 6:00 बजे के बाद से रात्रि तक सभी मुहूर्त शुभ हैं.। इस मुहूर्त में आप गाड़ी के साथ ही सोना-चांदी, बर्तन इत्यादि सभी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी तरह की खरीदारी न करें।

ऐसे करें कार की पूजा

आपको बता दे आप घर पर भी अपने नए वाहन की पूजा कर सकते हैं। जिसके लिए सबसे पहले नई कार में आम के पत्ते से तीन बार गंगाजल या शुद्ध जल छिड़कें, फिर सिंदूर और घी से गाड़ी पर स्वास्तिक का शुभ चिह्न बनाएं। गाड़ी में मालाएं पहना कर तीन बार कलावा लपेटें फिर इसके बाद कपूर से आरती करें और एक कलश में जल लेकर गाड़ी के दाएं-बाएं गिराएं। इसी के साथ कपूर के राख से गाड़ी पर तिलक लगाएं।

यह क्रिया वाहन को नजरदोष से बचाता है। अब वाहन पर मिष्ठान से भोग लगाएं। एक नारियल को वाहन से सात बार घुमाएं और वाहन के नीचे फोड़ दें। इस विधि से नई कार की पूजा करने पर वाहन द्वारा यात्रा में कोई व्यवधान नहीं आता और वाहन की रक्षा होती है।

 

ये भी पढ़े: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक वांटेड आरोपी को लगी गोली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox