होम / Dhanteras Puja Upay: क्या आप भी होना चाहतें हैं मालामाल, धनतेरस के दिन करें ये तीन काम

Dhanteras Puja Upay: क्या आप भी होना चाहतें हैं मालामाल, धनतेरस के दिन करें ये तीन काम

• LAST UPDATED : October 15, 2022
Dhanteras Puja Upay:

Dhanteras Puja Upay: हर साल के कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। वहीं इस दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। आपको बता दें कि इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि धनतेरस के दिन घर में इन्हें लाने से बरकत होती है। वहीं अगर आप धनतेरस के दिन कुछ खास काम करते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन कौन से काम करना शुभ माना जाता है।

साबुत धनिया चढ़ना होता है शुभ

इस दिन आपको साबुत धनिया का उपाय करना चाहिए। आप इस दिन थोड़ा सा साबुत धनिया मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें। इसके बाद दोनों की पूजा करें और उन्हें अपनी मनोकामनाएं उन्हें बताएं। अब इस धनिया को आप घर में किसी जगह मिट्टी में दबा दें। वहीं इसमें से कुछ धनिया को लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा माना जाता है कि इसको करने से घर में सुख-समृद्धि और सम्मान आता है।

मां लक्ष्मी को लगाएं बताशे का भोग 

वहीं दूसरी ओर धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर आप अपने आप को मुसीबतों से घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें बताशे का भोग जरूर लगाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

अपनाएं दिए का उपाय 

धनतेरस के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर पांच से सात दीपक जलाए और इनकी दीप माला बनाएं। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले यू थिरकते नज़र आए शशि थरूर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox