होम / Dhanteras Shopping: धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, घर से जा सकती है बरकत

Dhanteras Shopping: धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, घर से जा सकती है बरकत

• LAST UPDATED : October 10, 2022

Dhanteras Shopping: धनतेरस आने वाला है जो हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में ये चीजें लाने से बरकत होती है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी भी है जिसे धनतेरस के दिन खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे की चीज खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन लोहे की कोई भी चीज लेने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। यही कारण है कि लोहे से बनी चीजें धनतेरस के दिन गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन लोहा खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

एल्यूमिनियम

धनतेरस के दिन कई लोग एल्यूमिनियम के बर्तन या कोई सामान खरीद लेते हैं। बता दें कि एल्यूमिनियम पर भी राहु का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है और इसे दुर्भाग्य का सूचक भी माना गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन एल्यूमिनियम नहीं खरीदना चाहिए।

नुकीली या धारदार चीज न खरीदें

धनतेरस को धारदार वस्तुएं जैसे कि चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ये चीजें खरीदने से कंगाली आती है।

न लें प्लास्टिक का सामान

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। प्लास्टिक का सामान खरीदने से घर में बरकत नहीं आती है।

कांच के बर्तन 

इसके अलावा, धनतेरस पर कांच के बर्तन भी नहीं लेने चाहिए। कांच का संबंध राहु से होता है, इसलिए धनतेरस के दिन कांच नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत की जगह मुश्किलें आती हैं।

ये भी पढ़ें: अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में CUET PG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox