होम / Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम से गायब हुई थी बीबी, पति ने बता दिया धीरेन्द्र शास्त्री को ढोंगी

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम से गायब हुई थी बीबी, पति ने बता दिया धीरेन्द्र शास्त्री को ढोंगी

• LAST UPDATED : February 18, 2023

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम के महंथ धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। मालूम हो, चित्रकूट की रहने वाली महिला 7 महीने बागेश्वर धाम से लापता हो गई थी। बागेश्वर धाम सरकार ने महिला को अपनी शक्तियों से ढूंढ निकालने का वादा किया था। वहीं अब बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का महिला का पता बताने का दावा फेल हो गया है।

जिसपर लापता महिला के पति ने बाबा बागेश्वर धाम के ऊपर आरोप लगाते हुए धीरेन्द्र शास्त्री को ढोंगी बताया है। साथ ही कहा है कि वो गरीबों के नहीं बल्कि अमीरों के मसीहा है। लापता औरत के पति दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वो पिछले 7 महीने से बागेश्वर धाम के चक्कर काट रहे हैं। आखिर में हारकर मैंने मध्य प्रदेश पुलिस में दुर्गा प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

7 महीने बागेश्वर धाम से लापता हुई थी महिला

रिपोर्ट के अनुसार, जनपद चित्रकूट के रहने वाले दुर्गा प्रसाद अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम जिला छतरपुर मध्य प्रदेश गए थे। 2 जुलाई 2022 को आस्था की चादर ओढ़कर दुर्गा प्रसाद बागेश्वर धाम पहुंचे थे। यहां पर परिक्रमा लगाते हुए उनकी पत्नी लापता हो गई। दुर्गा प्रसाद लापता पत्नी मेढिया की तलाश में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पहुंचे। धीरेन्द्र शास्त्री ने देख कहा कि आधे घंटे में तुम्हारी पत्नी मिल जायेगी।

बागेश्वर धाम सरकार को बताया ढोंगी

हालांकि, महिला के लापता हुए फिलहाल 7 महीने हो चुके हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने गुमशुदगी का मामला लिख कर कागज का टुकड़ा दुर्गा प्रसाद सौप दिया है। महिला वियोग में पति दुर्गा प्रसाद दर -दर भटक रहा है। अब धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी बता रहा है। दुर्गा प्रसाद का कहना है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पूरी तरीके से अमीर आदमियों को ही मानते हैं, वहां गरीबों के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं है। मोबाइलों के माध्यम से जिस प्रकार से धीरेंद्र शास्त्री अपनी खूबियां बताते हैं वह एक प्रकार से दिखावा है।

ALSO READ :http://DELHI LIQUOR POLICY CASE : दिल्ली शराब घोटाले मामले में कल मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी सीबीआई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox