होम / दिवाली की करने जा रहे हैं शॉपिंग, तो राशि अनुसार इस रंग के खरीदें कपड़े

दिवाली की करने जा रहे हैं शॉपिंग, तो राशि अनुसार इस रंग के खरीदें कपड़े

• LAST UPDATED : October 16, 2022

Diwali 2022 Colours: दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 के दिन है। इस दिन राशि अनुसार रंगों को इस्तेमाल में लाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ होगा।

मेष

मेष राशि वालों को दिवाली पर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इस राशि के स्वामी मंगल हैं इसलिए इस शुभ अवसर पर लाल रंग इस्तेमाल करने पर मंगल और देवी लक्ष्मी की कृपा होगी।

वृषभ

इन लोगों को दिवाली पर सफेद या नीले रंग का इस्तेमाल करना सुख-समृद्धि देगा। सफेद रंग शुद्धता का वहीं नीला रंग शक्ति का प्रतीक होता है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली पर नारंगी रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। इस रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कर्क

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा का प्रिय रंग सफेद होता है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर सफेद के साथ लाल रंग के कपड़े पहनें तो धन के साथ सौभाग्य में वृद्धि का वरदान प्राप्त होगा।

सिंह

इन लोगों के लिए दिवाली पर भूरे या मैरून रंग को शुभ माना गया है। यह रंग आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाता है।

कन्या

दीपावली पर कन्या राशि वालों के लिए हरा रंग शुभ रहेगा। इस रंग के कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी आपका जीवन खुशियों से हरा-भरा कर देंगी।

तुला

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इन्हें गुलाबी और चमकीला सफेद रंग पसंद है। दिवाली पर अगर ये लोग इन रंगों के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे तो उन्हें वैशव और यश की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

इन लोगों के लिए दिवाली पर पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होगा। इस दिन ज्यादा से ज्यादा इन रंगों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

पीला

दिवाली के दिन पीला रंग या गोल्डन रंग धनु राशि वालों के लिए संपन्नता का कारक बनेगा. इस रंग के वस्त्र पहनकर धन की देवी की पूजा करने से कुबेर देव भी अपनी कृपा बरसाएंगे. पीला रंग उमंग का प्रतीक है.

मकर

इन लोगों के लिए दिवाली पर सफेद, बैंगनी या नीला रंग पहनना शुभ रहेगा। मकर के स्वामी शनि हैं और इन्हें काला और नीला रंग पसंद है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रे रंग दिवाली पर पहनना शुभ रहेगा। इस रंग को बुराइयां नष्ट करने वाला माना गया है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए दिवाली पर गुलाबी रंग पहनना शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी को ये रंग प्रिय है। गुलाबी रंग पहनने से सुखी वैवाहिक जीवन के साथ अपार धन की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, बदली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तिथि, जानें पूरी जानकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox