होम / Diwali Vastu Tips: घर में पेंट कराते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, ऐसे करें रंगो का चुनाव

Diwali Vastu Tips: घर में पेंट कराते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, ऐसे करें रंगो का चुनाव

• LAST UPDATED : October 3, 2022

Diwali Vastu Tips: देश में दीपावली का त्यौहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इससे कई दिम पहले ही लोग अपने घरों को चमकाने में लग जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं जहां स्वच्छता होती है। कई लोग दीपावली से पहले अपने घरों में पेंट भी कराते हैं। ऐसे में अगर आप भी दीपावली से पहले अपने घर की दीवारों को पेंट करवाना चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर कर लें, ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मानसिक शांति के लिए चुनें ये रंग

वास्तुशास्त्र की मानें तो घर में हल्के शेड्स के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन रगों को वास्तु में सात्विक रंग कहा जाता है। ये रंग मानसिक शांति के लिए अच्छे माने जाते हैं। यदि आप दीपावली से पहले घर में पेंट करवाना चाहते हैं तो इस बात को ध्यान मे रख कर कराएं।

ड्राइंग रूम में करवाएं ये कलर

ड्राइंग रूम में हल्के हरे, नीले या आसमानी रंगों का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है। वास्तुशास्त्र में ये रंग कोमल रगों में आते हैं। इससे सुकून मिलता है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

बेडरूम में न करें इस रंग का इस्तेमाल

वास्तुशास्त्र के मुताबिक बेडरूम में गुलाबी या नारंगी रंग का पेंट करवाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। बेडरूम में लाल रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन में दरार आने लगती है।

ये रंग बढ़ाता है एकाग्राता

पूजा घर में आप पीले या नारंगी रंग करा सकतें हैं। क्योंकि ध्यान-साधना के लिए इन दोनों रंग को बहुत शुभ माना जाता है। पीला रंग से एकाग्रता बढ़ती है। इस रंग का इस्तेमाल आप बच्चों के स्टडी रूम में भी कर सकते हैं।

किचन में लाल रंग का करें इस्तेमाल

बता दें की लाल रंग को बहुत ऊर्जावान माना जाता है। ये सकारात्मकता को भी बढ़ाता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में लाल रंग से पेंट करवाने से घर के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: अपनी गाड़ी का सही ढंग से रखें ध्यान, न करें ज्यादा देर धूप में पार्क

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox