होम / गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

• LAST UPDATED : March 14, 2024

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Guruwar ke Upay: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। पंचाग के अनुसार सप्ताह के सभी सात दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। इसी क्रम में गुरुवार जिसे बृहस्पतिवर के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन ब्रह्मा, बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। बृहस्पति हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। शास्त्रों में इस ग्रह को ग्रहों का गुरु भी कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी की कुंडली में बृहस्पति मजबूत स्थिति में हो तो उस व्यक्ति की जान बच जाती है।

ऐसा माना जाता है कि कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें गुरुवार के दिन व्यक्ति को करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति के जीवन में भारी परेशानियां आ सकती हैं। उसकी प्रगति रुक जाती है और उसे धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वे कौन से काम हैं जिन्हें गुरुवार के दिन करने से बचना चाहिए।

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  • गुरुवार के दिन कर्ज लेने या देने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • दक्षिण दिशा में गुरुवार के दिन यात्रा करने से व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इससे दिशाशूल लगता है।
  • ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। वहीं, इस दिन न तो कपड़े धोने चाहिए और न ही साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • गुरुवार के दिन नाखून और बालों को कटवाने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो सकती है।
  • गुरुवार के दिन न अकेली चीज जैसे कैंची, ब्लेड और चाकू खरीदना अशुभ माना जाता है।
  • वहीं, गुरुवार के दिन भूलकर भी अपने माता-पिता का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे करियर पर बुरा असर पड़ सकता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।
  • वहीं, इस दिन महिलाओं को बाल धोने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox