होम / Geeta Jayanti 2023: जानें कब है गीता जयंती ? इस दिन का महत्व भी जानें

Geeta Jayanti 2023: जानें कब है गीता जयंती ? इस दिन का महत्व भी जानें

• LAST UPDATED : November 30, 2023

India News ( इंडिया न्यूज),Geeta Jayanti 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है इसी दिन महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्‌गीता ग्रंथ का विशेष स्थान प्राप्त है। तो आइये जानते हैं एकलौते ग्रन्थ की जयंती किस तारीख को मनाई जाएगी।

इस दिन मनाई जाएगी गीता जयंती

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, गीता जयंती 22 दिसंबर 2023 यानि शुक्रवार को मनाई जाएगी। बता दें, गीता जयन्ती का दिन हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थ के जन्म का प्रतीक है। सबसे महत्वपूर्ण इस साल तो गीता की 5160वीं वर्षगांठ है। मालूम हो, इस दिन गीता, भगवान श्रीकृष्ण और वेद व्यासजी की पूजा करके ये पर्व मनाया जाता है।

गीता जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस ग्रन्थ में लिखे श्लोक स्वंय श्रीकृष्ण के मुख से निकले हैं, जो आज भी मनुष्य का कल्याण करने में कारगर साबित होते हैं। बता दें, गीता, वेदों और उपनिषदों का सार, इस लोक और परलोक दोनों में मंगलमय मार्ग दिखाने वाला पवित्र ग्रंथ है। यह भी मान्यता है कि गीता के उपदेश में इतनी शक्ति है कि इसका पालन करने वाला मनुष्य अच्छे-बुरे का फर्क समझ जाता है। इसमें निहित श्लोक कलयुग में जीवन जीने की कला सिखाते हैं।

also read : शादियों के सीजन पर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रूट्स पर जानें से बचें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox