Holi 2024: होली पर लगने वाला है साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, ये 3 राशि वाले रहें सावधान!

India News(इंडिया न्यूज़), Holi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लेकिन इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें चंद्र ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण के कारण तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं साल 2024 के पहले चंद्र ग्रहण से किन राशियों को रहना होगा सावधान?

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़ा कठिन हो सकता है। इस दौरान विरोधी पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं। इसलिए कोई भी ऐसा निर्णय लेने से बचें, जिससे भविष्य में परेशानी हो सकती है। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखने और वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

साल के पहले चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण नींद की कमी भी एक समस्या बन सकती है। इस अवधि में नौकरी में परिवर्तन और स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी जाती है कि कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें। व्यावसायिक क्षेत्र में भी सावधान रहने की आवश्यकता है और पारिवारिक जीवन में भी वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को चंद्र ग्रहण से सावधान रहना होगा। इस अवधि में आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में कई चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही व्यापार क्षेत्र में नया जोखिम लेने से बचने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग इस समय अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव पर विचार कर रहे हैं उन्हें भी सलाह दी जाती है कि थोड़ा इंतजार करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और मानसिक तनाव से दूर रहें।

चंद्र ग्रहण कितने समय तक रहेगा?

होली के दिन चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10.24 बजे से दोपहर 03.01 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

ये भी पढ़ें:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago