Horoscope Today: शुक्रवार के दिन इन 6 राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today: राशिफल की दृष्टि से शुक्रवार यानी आज का दिन विशेष है। वहीं, आज प्रदोष व्रत है और लक्ष्मी जी की पूजा का भी उत्तम संयोग बना हुआ है। इस दिन कुछ राशि वालों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इनको सावधान रहने की आवश्यक्ता है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। वहीं, आज साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। क्योंकि आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

वृष

वृषभ राशि वालों का दिन खुशियों भरा रहेगा। संतान के किसी परीक्षा का रिजल्ट आने से परिवार में खुशी बनी रहेगी। वहीं, आपका कोई परिजन घर में चल रहे कलह का फायदा उठाकर लोगों में आपसी विवाद पैदा कर सकता है। आपके माता-पिता को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

मिथुन

मिथुन राशि वाले आज परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इन लोगों को अपने बाकी कामों की तरफ भी ध्यान देना होगा। छात्र अपने गुरुजनों से कुछ नई सीख लेंगे।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य पर आज ध्यान देना होगा। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत उन्हें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपके परिवार को कोई सदस्य आपके खिलाफ काम करके आपको परेशान कर सकता है। किसी नए वाहन को घर लाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह

सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन खुशी भरा होगा। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकेंगे। वहीं, आज आपको धन का उधार देने से बचना होगा। क्योंकि इसके वापस आने की संभावना कम है।

कन्या

कन्या राशि वालों को आज कोई लेन देन परेशानी बन सकता है, ऐसे में  किसी पर भी भरोसा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन में किसी तीसरे के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है।

तुला

तुला राशि के विधार्थियो को आज बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढेगी और आप खुश रहने के कारण उन्हें खुशी-खुशी निभाएंगे। वहीं, परिवार में आज किसी सदस्य की बात की बात से आपका मन दुखी रह सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के वालों का दिन आज फलदायक रहेगा। आपका अपनी मां से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। परिवार में किसी बात पर आपसे कोई नाराज हो सकता है।

धनु

धनु राशि वालों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से उनका मन खुश रहेगा। आज लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। ऐसे में किसी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें।

मकर

मकर राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको जीवनसाथी की बात माननी व समझनी पड़ेगी। आज आप धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। वहीं, आपके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आज बिजनेस में धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आज अपने विचारों को किसी के सामने न रखें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन

मीन राशि वालों का आज का दिन नौकरी में बदलाव लेकर आएगा। कोई नई नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी और वह किसी सरकारी योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। घर में जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ी परेशान रह सकते हैं। आज आपको आपका कोई मित्र उपहार दे सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में हुई रिमझिम बारिश, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago