होम / Horoscope Today: इन लोगों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today: इन लोगों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें आज का राशिफल

• LAST UPDATED : October 8, 2022

Horoscope Today: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको इस बात की जानकारी देता है कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आपको बताएंगे कि आज किस प्रकार के अवसर आपको मिलने वाले हैं या किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें पढ़कर आप अवसर या चुनौती दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार रह सकते हैं।

मेष

आपका दिन आज मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी से सलाह लेने से बचने की कोशिश करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलने व्यापार संबंधी समस्याएं खत्म हों जाएंगी। लेकिन आप अहंकार में आकर कार्यक्षेत्र में किसी को गलत बोल सकते हैं। ऐसा करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सभी बातें माननी होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृष 

व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ समस्या लेकर आएगा। आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा ताकि आप किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकें। बेरोजगार लोगों को अभी कुछ समय परेशानी उठानी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

मिथुन

इन लोगों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अगर आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो जरुर जाएं। परिवार में किसी निजी मामले में बाहर वालों से सलाह मशवरा करने से बचें।

कर्क

कर्क राशि वाले आज धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। यदि आप बिजनेस के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सुझाव लेते हैं तो आपको भाग्य के दृष्टिकोण से किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य का अवसर मिल सकता है। आपकी अपनी माता से आज बहस हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा।

सिंह

आप आज दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, ये आपके लिए अच्छा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे, लेकिन इसके बावजूद आपसे कोई चूक हो सकती है। छात्रों को अपने गुरुजनों का साथ मिलने से उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं खत्म होंगी।

कन्या

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापारी तेजी से काम करके आगे बढ़ेंगे। आपको किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। आपका मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है।

तुला

आज बिजनेस में कोई भी लेनदेन से संबंधित मामला बहुत ही सावधानी से निपटाना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए कोई उपहार भी ला सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक वालों का आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी परिजन के घर मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने से आप खुश रहने वाले हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रियता दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको किसी कारोबारी से किसी बात पर उलझने से बचना होगा।

धनु

आज आप ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार में आपको विनम्रता से काम लेने की जरूरत है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। भौतिक सुख सुविधाओं में भी रुचि लेंगे। वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना होगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है।

मकर

आज आपको अपना आलस्य त्यागना होगी, तभी आप जीवन में कुछ कर पाएंगे। भाई बहनों के संबंधों चल रही दरार आज दूर होगी। कारोबारी आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यापार की कोई डील अटत सकती है।

कुंभ

आज आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। दान पुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको मधुरता बनाए रखनी होगी। मान सम्मान बढ़ने से आज आपका मन खुश रहेगा।

मीन

आज का दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए उत्तम होगा। अपनी कुछ पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाकर अच्छा लाभ कमाएंगे। आपको अपना रुका हुआ काम पूरा करना होगा तभी वह समय से पूरा हो सकेगा। आज आपकी प्रमोशन की बात भी चल सकती है।

ये भी पढ़ें: शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय, जानें किस पर है ये प्रकोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox