होम / मार्च में इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, चमकेगी किस्मत; होगी धन-दौलत की बरसात

मार्च में इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, चमकेगी किस्मत; होगी धन-दौलत की बरसात

• LAST UPDATED : March 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),March Money Horoscope: मार्च 2024 एक महत्वपूर्ण महीना होने वाला है जब कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। जिससे धन की वर्षा होने की उम्मीद है। यह महीना कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ रह सकता है। इस महीने कई राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

इन राशियों वालों की चमकेगी किस्मत

मेष

मार्च का महीना मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। मंगल, शनि और सूर्य के एकादश भाव में होने से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी हो या बिजनेस दोनों में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश से भी इस महीने अच्छी आमदनी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होने की संभावना है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए मार्च का महीना शुभ रहेगा। एकादश भाव में मंगल और शुक्र की उपस्थिति के कारण आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला

तुला राशि वालों के लिए मार्च का महीना आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। आपको मंगल, शनि, सूर्य और बुध की कृपा मिलेगी, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में निवेश से भी इस महीने अच्छी आमदनी हो सकती है।

धनु

मार्च के महीने में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दूसरे भाव में मंगल, शुक्र और सूर्य की उपस्थिति के कारण आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। शुक्र और मंगल की युति आपके लिए लाभकारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox