होम / Mole Astrology: चेहरे के तिल बताएंगे आपका राज, जानिए क्या होगा इसका मतलब

Mole Astrology: चेहरे के तिल बताएंगे आपका राज, जानिए क्या होगा इसका मतलब

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mole Astrology, दिल्ली: हर इंसान के शरीर में कहीं ना कहीं तिल जरूर होते हैं पर क्या आपको पता है सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के आचरण को दर्शाता है। हर व्यक्ति के शरीर में तिल उसके बारे में कोई ना कोई रहस्यमई घटना बताता है। इसी के साथ आपको बता दें ज्योतिष शास्त्र में भी चेहरे के तिलों का अलग-अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं तिलों के बारें में कुछ बातें…

जानिए तिलो के होने का मतलब

  • गाल में तिल का महत्व

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गाल के बीचों बीच तिल होने वाले व्यक्तियों का स्वभाव भावुक होता है और ये जल्दी बुरा भी मान जाते हैं। ये किस्तम के धनी होते हैं। ऐसे लोग बहुत आकर्षक भी होते हैं।

  • नाक पर तिल का मतलब

जिस व्यक्ति के नाक पर तिल होता वो धनवान बनते हैं और ऐसे लोग घूमने-फिरने का शौक रखते हैं।

  • होंठ के ऊपर तिल

जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाईं तरफ तिल होता है वो उदार व्यक्तित्व होते हैं और ऐसे लोग घर-परिवार के लिए भी शुभ साबित होते हैं।

  • कान में तिल

जिन लोगों के दाएं कान में तिल होता है वो लोग कम उम्र में ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

  • माथे पर तिल का महत्व

किसी व्यक्ति के माथे पर या आंखों के बीचों-बीच माथे पर तिल होना उसके धनवान व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे लोगों के पास धन कमी नहीं होती। स्वाभाव की बात करें ये लोग खुद में ही रहना पसंद करते हैं और घूमने-फिरने का भी शौक रखते हैं।

 

ये भी पढ़े: NGT के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, यमुना की सफाई मामले पर हो रहा हंगामा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox