Nariyal Ke Totke: घर में नहीं बचते पैसे, तो इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Nariyal Ke Totke: हिंदू धर्म में शुभ कार्य और पूजा पाठ में नारियाल का इस्तेमाल तो होता ही है। इसके साथ ही इसे श्रीफल माना जाता है। पूजा में नारियल के बिना कलश स्थापना अधूरी मानी जाती है।

माता लक्ष्मी को प्रिय है नारियल

ऐसा माना जाता है कि नारियल में त्रिदेवों का वास होता है। ये हर मांगलिक कार्यों में इस्तेमाल होता है। ये श्रीफल विशेष रूप से माता लक्ष्मी को प्रिय होता है। ऐसे में आप नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय करके लक्ष्मी माता को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। ये नारियल के टोटके धन संबंधी समस्या को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं।

आर्थिक समस्या होगी दूर

अगर आपके हाथ में पैसे नहीं बचते हैं तो शुक्रवार को सुबह नहाने के बाद लाल कपड़े पहनें। फिर माता लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को जटा वाला नारियल, कमल का फूल, सफेद कपड़ा, दही और सफेद मिठाई अर्पित करें। इसके बाद पूजा में चढ़ाए नारियल को साफ लाल रंग के वस्त्र में लपेट दें और ऐसी जगह रखें जहां पर किसी की नजर न पड़े। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

नकारात्मकता करेगा दूर

नारियल पर काजल का टीका लगाएं और इसे घर के हर कोने में लेकर जाएं। इसके बाद इसे नदी में बहा दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता समाप्त होती है और घर के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ने लगता है।

ग्रह दोष होंगे शांत

अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो इसे नारियल के टोटकों से दूर भगाया जा सकता है। शनिवार को नारियल के दो भाग करें और इनमें चीनी भर दें। इसके बाद किसी सुनसान जगह पर जमीन में गाड़ दें। ऐसा माना जाता है कि जमीन में रहने वाले कीड़े जितना इसे खाते हैं वैसे-वैसे ही ग्रह दोष खत्म होने लगता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक आलू के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे भगाएं, ये उपाय अपनाएं

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago