होम / Panchak October 2022: अगले महीने इस तारीख से शुरू हो रहे है पंचक, जानें इसकी डेट

Panchak October 2022: अगले महीने इस तारीख से शुरू हो रहे है पंचक, जानें इसकी डेट

• LAST UPDATED : September 28, 2022

Panchak October 2022:

आप लोग इस बात से तो जरूर रूबरू होंगे कि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मंगलिक कार्य शुरू करने के पहले पंचक का विचार जरूर किया जाता है। इसलिए पंचक के अनुसार काम करना एक विशेष महत्व को दर्शाता है। आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में पंचक के दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता हैं। ज्योतिष बताते हैं कि हर महीने पंचक कम से कम एक बार जरूर आता है। आइये इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि अक्टूबर माह में पंचक कब से शुरू हो रहा है?

अक्टूबर में कब से है पंचक?

पंचांग के मुताबिक़, अक्टूबर माह में पंचक नवरात्रि के अगले दिन से शुरू हो रहा है यानी 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और 10 अक्टूबर शाम 4 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

कब लगता है पंचक? 

पंचांग के अनुसार चंद्रमा जब घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में होता है तो पंचक का आरम्भ होता है। वहीं जब चंद्रमा का गोचर कुंभ और मीन राशि में होता है, तब भी ‘पंचक’ का आरम्भ होता है। इसे भदवा के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो फेज 4 के सभी स्टेशन होंगे सोलर एनर्जी से नियुक्त, DMRC का ये है प्लान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox