Sakat Chauth 2023: आज है सकट चौथ व्रत, गणेश पूजन के साथ इस मंत्र का करें जाप

Sakat Chauth 2023:

Sakat Chauth 2023: हिंदू धर्म में माघ माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी का बहुत महत्व माना जाता है। इसे माघी चतुर्थी, सकट चौथ, तिलकुट चौथ और लंबोदर चतुर्थी भी कहा जाता है। पूरा देश आज (10 जनवरी) को सकट चौथ का व्रत रखा रहा है। बता दें कि इस दिन गणपति जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें तिल से बनी हुई मिठाई का भोग लगाया जाता है। आइए आपको इस दिन की पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त के बारे में बताते हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि साल में आने वाली 4 बड़ी चतुर्थी में से सकट चौथ को बड़ा माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। जिसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।

माघ माकृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि – 10 जनवरी 2023, दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर शुरू।

माघ माकृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि – 11 जनवरी 2023, दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी।

चंद्रोदय समय – 10 जनवरी 2023 को रात 8:50 पर

शाम को पूजा का मुहूर्त – शाम 05 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 16 मिनट तक।

सकट चौथ की पूजा विधि

सकट चौथ वाले दिन आपको पानी में तिल डालकर सूर्योदय से पहले स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। फिर शाम के वक्त चंद्रोदय से पहले पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें और गणपति महाराज को 21 दूर्वा, मोदक, कुमकुम, रोली, अबीर, गुलाल और फूल अर्पित करें।

इस मंत्र का करें जाप

बता दें कि आज के दिन आप भगवान गजानन को तिल से बने हुए 11 या फिर 21 लड्‌डू का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही ऊँ सर्वसिद्धप्रदाय नम: और ऊँ एकदन्ताय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

ये भी पढ़े: घने कोहरे की वजह से रेल-हवाई यातायात प्रभावित, आज इतनी ट्रेनें हुई रद्द

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago