होम / Sakat Chauth 2023: मंगलवार को महिलांए मनाएंगी सकट चौथ, इस पूजा में जरुर रखें ये खास चीजें

Sakat Chauth 2023: मंगलवार को महिलांए मनाएंगी सकट चौथ, इस पूजा में जरुर रखें ये खास चीजें

• LAST UPDATED : January 9, 2023

Sakat Chauth 2023:

Sakat Chauth 2023: सभी महिलाएं कल मंगलवार 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ का व्रत रखेंगी। ये साल की 4 बड़ी चतुर्थी में से एक है। कुछ लोग इसे तिलकुट चौथ भी कहते हैं। आपको बता दे माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इसमें गणपति जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सकट चौथ साल 2023 की पहली संकष्टी चतुर्थी होगी।

इस बार सकट चौथ पर चांद निकलने का समय 10 जनवरी 2023 को रात 8.50 पर है। सकट चौथ का व्रत साल की अन्य चतुर्थी की तुलना में पहली संकष्टी चतुर्थी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत संतान पर आने वाले हर संकट को हर लेता हैं।

  • लकड़ी की चौकी
  • पीला कपड़ा
  • जनेऊ
  • सुपारीॉ
  • पान का पत्ता
  • लौंग
  • इलायची
  • गंगाजल
  • गणपति की मूर्ति
  • लाल फूल
  • 21 गांठ दूर्वा
  • रोली
  • मेहंदी
  • सिंदूर

आपको बता दे गणपति की पूजा में पान का प्रयोग सिद्धि माना गया है। पान मां लक्ष्मी को भी अति प्रिय है। मान्यता है कि सकट चौथ की पूजा में गणेश जी को पान अर्पित करने से रिद्धि-सिद्धि के दाता संग मां लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है। पान के ऊपर कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर पूजा में रखें। सकट चौथ में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।

 

ये भी पढ़े: अंजलि की मां ने की CBI जांच की मांग, पुलिस पर लगे कई गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox