होम / Shani Dev: शनि के नाम रहेगा साल 2024, जानें किसे होगा फायदा और किसको नुकसान

Shani Dev: शनि के नाम रहेगा साल 2024, जानें किसे होगा फायदा और किसको नुकसान

• LAST UPDATED : January 6, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Shani Dev: साल 2024 का अंक है 8। यह शनि का अंक है। इसलिए पूरा वर्ष शनि से प्रभावित रहेगा। वर्ष की शुरुआत कन्या लग्न में राहु-केतु के प्रभाव में होगी। साल की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। इसलिए पूरे वर्ष सूर्य का भी गहरा प्रभाव रहेगा। ऐसे में सूर्य और शनि प्रधान लोगों को बहुत लाभ होगा। हालाँकि यह साल शुरुआत में कुछ परेशानियां दे सकता है। साल के पहले चार महीनों में बीमारी, युद्ध और प्राकृतिक आपदा जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि नया साल 2024 किसे फायदा पहुंचा सकता है और किसे नुकसान पहुंचा सकता है।

2024 में ग्रहों की स्थिति

इस वर्ष शनि कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। बृहस्पति प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा और बाद में वृषभ राशि में चला जाएगा। राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेंगे। ग्रहों के मुताबिक अप्रैल में नए साल के बाद देश दुनिया में बड़े बदलाव दिख रहे हैं।

2024 में किसे होगा फायदा?

जिन लोगों का मूलांक 04, 07 या 08 है या जिनकी राशि मेष, मिथुन, कन्या या धनु है उनके लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा। साथ ही जिनकी कुंडली में सूर्य या शनि मजबूत है, जो लोग अपना काम ईमानदारी से करते हैं उन्हें भी लाभ होगा।

किसे हो सकता है नुकसान? (Shani Dev)

जिन लोगों का मूलांक 01, 05 या 08 है या जिनकी राशि कर्क, तुला या कुंभ है उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी नहीं है या जिनका खान-पान और व्यवहार ठीक नहीं है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2024 को बेहतर बनाने के तरीके

वर्ष 2024 में किसी न किसी रूप में लोहा अवश्य धारण करें। नियमित रूप से शनिदेव की पूजा करें। पूरे वर्ष शाम के समय शनि मंत्र का जाप करें। प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस वर्ष हल्के नीले और सफेद रंग का प्रयोग करें। इस वर्ष काले रंग का कम से कम प्रयोग करें।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox