Shani Dev Upay: शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय, जानें किस पर है ये प्रकोप

Shani Dev Upay: ऐसा माना जाता है कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। इन्हें ज्योतिष में क्रूर ग्रह बताया गया है। शनिदेव हर किसी को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। यही कारण है कि उन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि देव की जिन लोगों पर शुभता प्राप्त होती है उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर होता है। वहीं, जिन पर इनकी बुरी नजर होती है, उन्हें अपार कष्ट का सामना करना पड़ता है।

मकर राशि में कर रहे संचरण

ज्योतिष गणना की मानें तो शनिदेव मकर राशि में संचरण कर रहें हैं। 23 अक्टूबर को वे मकर राशि में ही सीधी चाल से चलेंगे। मकर राशि में इनके उपस्थित होने से धनु, कुंभ और मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रकोप है। बता दें कि जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित होते हैं उन्हें आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। तो आइए जानते हैं शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रकोप से बचने के लिए लाभदायक उपाय।

शनि देव के उपाय
  • शनिवार को शाम के समय काले कुत्ते या काली गाय को रोटी खिलाने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। वहीं, भाग्योदय होता है।
  • शनिवार के दिन सुबह व शाम को शनि यंत्र की पूजा करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
  • शनिवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद सुंदरकांड और शनि चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी के घर से 1 करोड़ की नकदी जब्त

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago