Shaniwar Upay: शनि महाराज को करना है प्रसन्न? तो शनिवार के दिन करें ये उपाय

Shaniwar Upay:

Shaniwar Upay: आज (7 जनवरी) को माघ महीनें का पहला शनिवार है। इस माह के पहले शनिवार के दिन पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जो नक्षत्र राशि चक्र का 7वां नक्षत्र है और इसके स्वामी गुरू हैं। जोकि आज (शनिवार) को अपनी ही राशि यानी मीन राशि में विराजमान हैं। जातकों को बता दें कि माघ मास का ये शनिवार बेहद ही खास है। ऐसे में आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन यह उपाय करें।

शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय

काले कंबल का दान- शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप सर्दियों के महीनें में शाम के वक्त काले कंबल दान करें। मान्यतानुसार, अशुभ से अशुभ शनि भी ऐसा करने से शुभ फल देने लगते हैं।

दान करें छाया- शनिवार के दिन आप सुबह-शाम शनि मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इसके साथ ही नियमित तौर पर 11 छाया का दान करें। इसके अलावा शनि मंत्रों और शनि चालीसा का जाप करें।

शनि से जुड़ी हुई चीजों का दान- शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा करने के बाद आप शनिदेव से जुड़ी हुई चीजों का दान करें। इसके अलावा दवा-पट्टी का दान करें और कुष्ट रोगियों की सेवा करें। ऐसा करने से शनिदेव बेहद ही प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी सभी मनोकामना को पूरा करेंगे।

शनि मंत्र- शनिवार के दिन शनि के इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करें। मंत्र- ऊं नीलांजन सभाभांस रविपुत्र यमाग्रजम। छायामार्तण्ड संभूतं नमामि श्री शनैश्चरम् ऊं।।

शनि यंत्र- इसके अलावा आप हर शनिवार को भोजपत्र पर अष्ट गंध या गुलाब जल और काली स्याही से शनि यंत्र को बनाएं। साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे पूजा करें। इसके बाद इसे काले कपड़े में सिलकर गले या फिर अपनी बांह में धारण करें।

ये भी पढ़े: चुनाव स्थगित होने के बाद AAP का एलजी हाउस के बाहर प्रदर्शन

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago