Saturday, July 6, 2024
HomeFestivalsShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग, शिव भक्त...

Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग, शिव भक्त होंगे खुश

India News(इंडिया न्यूज़), Shivratri 2024: महाशिवरात्रि का महापर्व भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार यह हर साल फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है इस वर्ष यह 08 मार्च को मनाया जाएगा। 8 मार्च को शिवयोग के शुभ संयोग और सर्वार्थसिद्धि योग में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

इन दुर्लभ योगों में होगी महाशिवरात्रि की पूजा

इस बार की महा शिवरात्रि बेहद खास होगी। पंचांग के अनुसार, महा शिवरात्रि पर इस प्रकार का योग और ग्रह स्थिति 300 वर्षों में एक या दो बार ही बनती है। इस बार महा शिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी। शिवयोग के सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग और शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। भगवान शिव की पूजा में यह दुर्लभ योग शीघ्र फल देने वाला बताया गया है।

महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त (Shivratri 2024)

  • प्रथम प्रहर का समय 8 मार्च को शाम 06:25 बजे से रात 9:28 बजे तक रहेगा।
  • दूसरा प्रहर रात 9 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
  • तीसरा प्रहर रात 12:31 बजे से 3 बजे तक और आखिरी प्रहर 3:34 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।

शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र है

इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गुरु करण और मकर/कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा। कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध की युति होगी। इस प्रकार का योग तीन शताब्दियों में एक या दो बार बनता है, जब नक्षत्र, योग और राशि की स्थिति त्रिकोण केंद्र के साथ संबंध में आती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग आर्थिक लाभ और कार्य सिद्धि के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस शुभ योग में कोई भी नया कार्य, व्यवसाय या नौकरी शुरू करना शुभ फल देने वाला माना जाता है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular