Shukrwar Ke Upay: शुक्रवार को जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी का होगा घर में वास

Shukrwar Ke Upay: सप्ताह के हर दिन हिंदू धर्म में किसी न किसी देवता की पूजा की जाती है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लोग मां को प्रसन्न रखने और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत भी रखते हैं। शुक्रवार को शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है। शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कुछ खास उपाय करने से जीवन में हमेशा बरकत बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कुछ खास उपायों के बारे में।

इस मंत्र का करें जाप

मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखना बेहद कारगर माना जाता है। इस दिन देव के मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

हमेशा रखें सफाई

मां लक्ष्मी और शुक्रदेव गंदगी में कभी वास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई हमेशा रखनी चाहिए।

सफेद रंग के वस्त्र का करें इस्तेमाल

शुक्रवार सफेद रंग से संबंधित होता है। ऐसे में इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग को इस्तेमाल करना चाहिए। शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहन कर ही पूजा पाठ करनी चाहिए।

इन चीजों का करें दान

व्रत रखने के अलावा इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ होता है। इस दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए जैसे- चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री आदि। शुक्रवार को चींटियों और गाय को आटा खिलाने से शुक्र देव की कृपा बनी रहती है।

भगवान विष्णु की भी करें पूजा

भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी होती है। इसलिए शुक्रवार को भगवान विष्णु और लक्ष्मी की साथ में पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।

 ये भी पढ़ें: सौभाग्य सुंदरी व्रत के दिन ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago