Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Surya Dev: रविवार के दिन जानें सूर्यदेव को जल चढ़ाने की विधि,...

Surya Dev: रविवार के दिन जानें सूर्यदेव को जल चढ़ाने की विधि, करें इन नियमों का पालन

India News(इंडिया न्यूज़), Surya Dev: सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के जीवन में सूर्य की बहुत बड़ी भूमिका होती है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब सफलता और प्रसिद्धि मिलती है। यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं है तो व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रोज सुबह सूर्य को जल देना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य देव को जल देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सूर्यदेव को जल चढ़ाने की विधि

सुबह यानि सूर्योदय के समय ही सूर्य को जल चढ़ाएं। साथ ही सूर्य देव को हमेशा तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। सूर्य को जल चढ़ाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। जल में रोली या लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके अलावा इस दौरान आप सूर्य देव को लाल फूल भी चढ़ा सकते हैं।

सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ

कहा जाता है कि रोजाना सूर्य को जल चढ़ाने से शरीर में सूर्य देव का प्रभाव भी बढ़ता है। इससे आपके शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही प्रतिदिन सूर्य को जल देने से आत्मशुद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

इन मंत्रों का जाप करें

रविवार के दिन जल चढ़ाते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि सूर्य के इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular